लाओस की गुफा में फंसे दो लोगों की तलाश पर बारिश का संकट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- बचावकर्मियों ने पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला बैंकॉक, एजेंसी। लाओस

लाओस की गुफा में फंसे दो लोगों की तलाश पर बारिश का संकट

- बचावकर्मियों ने पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला बैंकॉक, एजेंसी। लाओस की एक जलमग्न गुफा में लापता दो लोगों की तलाश अभियान पर रविवार को भारी बारिश का असर पड़ा। इसके कारण गुफा में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बचावकर्मियों को खोज अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बचाव प्रयासों की स्थिति

इससे पहले गुफा में एक सप्ताह से अधिक समय तक फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटनास्थल पर पहुंचने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय बचावकर्मी फिनलैंड के गोताखोर मिक्को पासी ने बताया कि बारिश के कारण गुफा के दूसरे कमरे में भी पानी भर गया है। जलस्तर कम करने के लिए पंप लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद ही गोताखोर अंदर जा सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार सात ग्रामीण पिछले सप्ताह कीमती खनिजों की तलाश में गुफा में गए थे, लेकिन अचानक आई बाढ़ के कारण बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। एक अन्य ग्रामीण किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा और उसने अधिकारियों को सूचना दी। बचाव अभियान में शामिल कई विशेषज्ञ वर्ष 2018 में थाईलैंड की प्रसिद्ध गुफा बचाव कार्रवाई का भी हिस्सा रहे थे, जिसमें 12 स्कूली बच्चों और उनके फुटबॉल कोच को सुरक्षित निकाला गया था।

गुफा के भीतर की जानकारी

गुफा के भीतर 200 मीटर तक पहुंचे मलेशियाई गोताखोर ली कियान ली ने बताया कि बचाए गए पांचों लोग स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत अच्छी है। उनसे गुफा के भीतर की संरचना के बारे में जानकारी ली गई है, जिसके आधार पर शेष दो लोगों की तलाश जारी है। बचावकर्मियों के अनुसार वे गुफा के भीतर 200 मीटर से अधिक दूरी तक पहुंच चुके हैं और अब तक पांच कक्षों की पहचान की गई है। बचाए गए पांचों लोग पांचवें कक्ष में मिले थे।

सामान्य प्रश्न

बचाव अभियान में कितने लोग फंसे थे?
बचाव अभियान में सात ग्रामीण फंसे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।