अस्पताल की छठी मंजिल पर चढ़े युवक को डीएफएस ने बचाया
संक्षेप: नीचे कूदने की धमकी दे रहा था, कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे दोपहर करीब दो बजे नीचे उतारा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाहरी दिल्ली में मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी इमारत की छठी मंजिल के छज्जे पर बुधवार सुबह करीब तीन बज एक युवक चढ़ गया और और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे दोपहर करीब दो बजे नीचे उतार लिया गया। जांच में सामने आया कि युवक नशे की हालत में था, उसके शरीर पर चोट के निशान थे और वह इंजेक्शन की मांग कर रहा था।
बचाव टीम को उसके नींद आने और पसीने के कारण विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। डीएफएस ने पहले सुरक्षा जाल लगाया, फिर तीन चरणों में रणनीति अपनाई। इसमें युवक का ध्यान भटकाना, पैर में रस्सी बांधना और छत के जरिए सुरक्षित नीचे लाना शामिल था। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की टीम ने बड़ी ही सूझ-बूझा के साथ इस उच्च जोखिम वाले बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे राहुल को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और नशे की आदत से जुड़ा हो सकता है। युवक के पिता शंकर मंडल ने बताया कि राहुल नशे का आदी है और शनिवार को घर से बाइक लेकर निकल गया था। इसके बाद परिवार को पता चला कि वह अस्पताल में छठी मंजिल पर था। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की समय पर प्रतिक्रिया और संयम ने किसी बड़े हादसे को टाल दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




