संरक्षित ब्राह्मणी चील को रेस्तरां से बचाया, केस दर्ज
केरल के अलपुझा में वन और पुलिस अधिकारियों ने एक रेस्तरां से संरक्षित प्रजाति की ब्राह्मणी चील को बचाया। रेस्टोरेंट के मालिक पर मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि वह चील का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए कर रहा था। पेटा इंडिया की मदद से कार्रवाई की गई, क्योंकि चील को गैर-कानूनी तरीके से रखा गया था।

अलपुझा (केरल), एजेंसी। वन और पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां एक रेस्तरां से संरक्षित प्रजाति की ब्राह्मणी चील को बचाया। इस मामले में रेस्टोरेंट स्वामी पर केस दर्ज किया गया है। पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने एक बयान में यह जानकारी दी। पेटा प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें पता चला कि ब्राह्मणी चील रेस्टोरेंट के पास गैर-कानूनी तरीके से थी। रेस्तरां स्वामी इस पक्षी का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए कर रहा था। वह चील को टूरिस्ट को सौंप रहा था और इसे फोटो खिंचवाने के लिए मजबूर कर रहा था। पेटा इंडिया के हस्तक्षेप के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
रेस्तरां मालिक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानूनों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि ब्राह्मणी चील एक शिकारी पक्षी है और इसे पालना या बंधक बनाना गैरकानूनी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


