लाओस की गुफा में फंसे लोगों की तलाश जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लाओस में बचावकर्मी बारिश के कारण जलमग्न गुफा तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते की तलाश कर रहे हैं। दो लोग लगभग दो सप्ताह से गुफा में फंसे हुए हैं। पिछले महीने से लापता दोनों व्यक्तियों की खोज के लिए अभियान जारी है। पहले फंसे सात लोगों में से पांच को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

लाओस की गुफा में फंसे लोगों की तलाश जारी

बैंकॉक, एजेंसी। लाओस में बचावकर्मी सोमवार को भी एक जलमग्न गुफा तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते की तलाश में जुटे रहे। भारी बारिश के कारण मुख्य प्रवेश द्वार के बंद हो जाने के बाद दो लोगों के लगभग दो सप्ताह से इस गुफा में फंसे होने की आशंका है। दोनों लोग पिछले महीने से लापता हैं, जब राजधानी वियनतियाने से करीब 120 किलोमीटर उत्तर में स्थित जायसोमबून प्रांत के दुर्गम इलाके में खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था। गुफा में शुरू में फंसे सात लोगों में से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बचाव अभियान में शामिल मलेशियाई गोताखोर ली कियान ने बताया कि गुफा से पानी निकालने के लिए लगातार पंप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पानी का स्तर कम हो जाता है तो हम संभावित क्षेत्र में जाकर तलाश अभियान आगे बढ़ाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।