गणतंत्र दिवस परेड के चलते आज कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।गणतंत्र दिवस परेड सोमवार सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी। विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस परेड सोमवार सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी। विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला तक परेड मार्ग रहेगा। इसे देखते हुए इन समेत कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन मार्गों से बचें और आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों को अपनाएं। परेड सम्पन्न होने तक हर तरह के कमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, विजय चौक से इंडिया गेट, रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर तड़के से ही वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
सुबह 9:15 बजे से सी-हेक्सागन से इंडिया गेट तक क्षेत्र बंद रहेगा। सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। मौलाना आजाद रोड पर ट्रैफिक वन-वे रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगो को सलाह दी है कि वह दोपहर 1:30 बजे तक परेड मार्ग से बचें और पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ------ परेड देखने जाएं तो वाहन पर पार्किंग लेबल जरूर लगाएं जिन लोगों ने परेड देखने के लिए आमंत्रण पत्र मिले हैं या जिन्होंने टिकट खरीदें हैं, उन्हें पार्किंग लेबल उपलब्ध कराए गए हैं। वह परेड देखने के लिए निकलते वक्त वाहन के आगे पार्किंग लेबल जरूर लगाएं।तभी वह अपनी दर्शक दीर्घा के पास वाले पार्किंग स्थल तक पहुंच पाएंगे। कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार पार्किंग और जेएलएन स्टेडियम पार्किंग से डीटीसी की शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। जो लोग इन दोनों स्थानों पर वाहन खड़ा करेंगे, उनको फ्री शटल सेवा का लाभ मिलेगा। --- पार्किंग जाने के लिए लें क्यूआर कोड की मदद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के राष्ट्रपर्व पोर्टल पर पार्किंग स्थलों को दर्शाने वाला नक्शा व वीडियो अपलोड किया गया है। साथ ही पोर्टल पर ‘हाऊ टू रीच’ विकल्प में प्रत्येक दर्शक दीर्घा के नाम के सामने क्यूआर कोड उपलब्ध है। दर्शक इस कोड को गूगल लैंस से स्कैन कर सकते हैं, जिससे तुरंत गूगल मैप खुल जाएगा और वह उन्हें सीधे उनके लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंचा देगा। ---- 12 स्थानों पर हेल्प डेस्क परेड देखने जा रहे लोगों के लिए मोती लाल नेहरू प्लेस, सुनहरी मस्जिद, मान सिंह, जीपीओ, जसवंत सिंह, विंडसर प्लेस, मंडी हाउस, तीन मूर्ति गोल चक्कर, क्यू पॉइंट, जनपथ-डा. राजेंद्र प्रसाद रोड क्रॉसिंग, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम गेट नंबर-14, कनॉट प्लेस पालिका पार्किंग पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।इन पर जाकर मदद व जानकारी ले सकते हैं। ----- सुबह तीन बजे से मिलेगी मेट्रो परेड को देखते हुए सोमवार को मेट्रो सेवा सुबह 3 बजे से शुरू कर दी जाएगी। प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। सुबह 6 बजे से सामान्य अंतराल पर मेट्रो का संचालन होगा। ------ \B

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




