मशहूर गीतकार बिछु तिरुमला का निधन
तिरुवनंतपुरम। एजेंसी जाने-माने गीतकार बिछु तिरुमला का 80 वर्ष की आयु में दिल का...
तिरुवनंतपुरम। एजेंसी
जाने-माने गीतकार बिछु तिरुमला का 80 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां थीं और वह कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बिछु ने मलयाली सिनेमा को कई लोकप्रिय गीत दिए। 1970 के दशक से तीन दशकों के अपने करियर में उन्होंने 3000 से अधिक फिल्मी गाने और लगभग 2000 भक्ति गीत लिखे। तिरुमला का जन्म 13 फरवरी, 1942 को राजधानी के सस्थमंगलम में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम बी शिवशंकरन नायर रखा था, लेकिन बाद में एक गीतकार के तौर पर उन्होंने अपना नाम बिछु रख लिया। उन्होंने अपने करियर में एआर रहमान और एमएस बाबूराज जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ भी काम किया। तिरुमला के परिवार में उनकी पत्नी परसाना और बेटा सुमन है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।