प्रसिद्ध चिकित्सक मणि छेत्री का 106 वर्ष की आयु में निधन

Apr 06, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मणि छेत्री का 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें दो सप्ताह पहले गिरने के कारण सिर में चोट लगी थी। अस्पताल से छुट्टी के बाद उनकी स्थिति में सुधार के संकेत थे, लेकिन हाल के दिनों में उनकी सेहत बिगड़ गई थी। उन्हें 1974 में पद्म श्री पुरस्कार मिला था।

प्रसिद्ध चिकित्सक मणि छेत्री का 106 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मणि छेत्री का उनके आवास पर रविवार रात 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया।परिवार के सूत्रों ने बताया कि छेत्री को लगभग दो सप्ताह पहले गिरने के कारण सिर में चोट लगी थी और अस्पताल से घर लौटने के बाद वह अधिकतर समय बिस्तर पर रहे। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि डॉक्टर छेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुधार के संकेत दिखाई दिए थे, लेकिन पिछले कुछ दिन में उनकी स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ गई। परिवार के अनुसार, हाल के वर्षों में छेत्री डिमेंशिया से पीड़ित थे, जिससे उनकी चिकित्सकीय गतिविधियां कम हो गई थीं।

दार्जिलिंग में 23 मई 1920 को जन्मे छेत्री ने 1944 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए। बाद में वह भारत लौट आए और हृदय रोगों के उपचार के क्षेत्र में काम शुरू किया और व्यापक पहचान हासिल की। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1974 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।