रेनो डस्टर को मिली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली में रेनो डस्टर एसयूवी को बीएनसीएपी के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। नए डस्टर मॉडल ने वयस्क सुरक्षा में 30.49 अंक और बच्चों की सुरक्षा में 45 अंक प्राप्त किए हैं। यह भारतीय बाजार में फिर से पेश किया गया है।

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय बाजार में दोबारा पेश की गई रेनो डस्टर एसयूवी को सुरक्षा आकलन कार्यक्रम बीएनसीएपी के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता की भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नए डस्टर मॉडल ने वयस्क और बच्चों की सुरक्षा दोनों श्रेणियों में मजबूत प्रदर्शन किया है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) के परीक्षणों में डस्टर मॉडल को वयस्क सुरक्षा की श्रेणी में 32 में से 30.49 अंक मिले हैं जबकि बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में 49 में से 45 अंक मिले हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


