कब्र में मिला सोने से भी कीमती रंग
ब्रिटेन में पुरातत्वविदों ने रोमन काल की कब्रों में दो शिशुओं के अवशेषों पर 'टायरियन पर्पल' रंग के निशान खोजे हैं। तीसरी सदी में इस रंग की कीमत सोने के तीन गुना थी। यह खोज रोमन समाज में बच्चों की मृत्यु पर शोक की गहराई को दर्शाती है और सामाजिक स्थिति के बारे में नई जानकारी प्रदान करती है।

यॉर्क, एजेंसी। ब्रिटेन में पुरातत्वविदों को रोमन काल की कब्रों में अद्भुत खोज मिली है। यहां दफनाए गए दो शिशुओं के अवशेषों पर ‘टायरियन पर्पल’ रंग के निशान पाए गए हैं। तीसरी सदी में इस बैंगनी रंग की कीमत इसके वजन के तीन गुना सोने के बराबर होती थी। यह रंग हजारों समुद्री घोंघों को कुचलकर बनाया जाता था। कब्रों में डाले गए खनिज ने 1,700 सालों तक कपड़ों के रंग और बनावट को सुरक्षित रखा। विशेषज्ञों का कहना है कि शिशुओं को इतने कीमती कपड़ों में दफनाना दिखाता है कि रोमन समाज में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक मनाया जाता था।
इस खोज से रोमन काल की सामाजिक स्थिति के बारे में नई जानकारी सामने आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


