बाबा साहब के आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी बरकरार - नवीन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बाबा साहब के आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी बरकरार - नवीन ----------------------------------------प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहब के विचारों पर कर रहे हैं देश का निर्माण-------------------नईदिल्ली। विशेष...

 बाबा साहब के आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी बरकरार - नवीन

बाबा साहब के आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी बरकरार - नवीन ----------------------------------------प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहब के विचारों पर कर रहे हैं देश का निर्माण-------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नवीन ने कहा है कि बाबा साहब का जीवन समाज को सुधारने,शिक्षित करने और समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उनके विचार पर आधारित रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, उसमें उनके आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हम सब बाबासाहब के आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेने का प्रण लेते हैं।भाजपा

मुख्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सबकी भागीदारी की बात की, महिलाओं को अधिकार दिलाने की बात की और समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया, वह आज भी समाज के हर वर्ग को उत्साहित और प्रेरित करता है। वर्तमान में संविधान के निर्माण के विषय को लेकर जिस प्रकार से अलग-अलग व्याख्याए की जाती हैं, उनका उद्देश्य केवल यह है कि विकास की योजनाओं में अंतिम व्यक्ति को कैसे जोड़ा जाए। अंबेडकर और दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के जो विचार रहे,आज नरेन्द्र मोदी सरकार उन विचारों और उनके आदर्शों को पूरा कर रही है।नवीन ने कांग्रेस पर बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी ने बाबा भीमराव अंबेडकर को 1952 और 1954 में जिस तरह से लगातार अपमानित किया, उसे देश हमेशा याद रखेगा। नेहरू-गाँधी परिवार ने उन्हें चुनाव में हराने का हरसंभव प्रयास किया। नेहरू-गांधी परिवार ने बाबा साहब को भारत रत्न देने तक के योग्य नहीं समझा जबकि नेहरू-गांधी परिवार ने स्वयं को भारत रत्न दिया। केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार आने पर बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यदि नेहरू-गाँधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने बाबासाहब के आदर्शों को थोड़ा भी आत्मसात किया होता और उनके विचारों के अनुरूप काम किया होता तो आज संविधान की प्रति लेकर गाँधी परिवार को नहीं घूमना पड़ता।---------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।