मलेशिया के इस शख्स के मुंह में 42 दांत, बना रिकॉर्ड
Mar 06, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मलेशिया के 33 वर्षीय प्रताब मुनियांडी ने 42 दांतों के साथ गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सामान्य इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं, लेकिन प्रताब के मुंह में 10 अतिरिक्त दांत हैं। इंजीनियर प्रताब को यह तब पता चला जब 2021 में पारिवारिक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दांतों की संख्या गिनी।

कुआलालंपुर, एजेंसी। मलेशिया के रहने वाले 33 साल के प्रताब मुनियांडी ने अपनी अनोखी मुस्कान से दुनिया को हैरान कर दिया है। धीरे-धीरे बड़ी संख्या : जहां एक सामान्य इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं, वहीं प्रताब के पास कुल 42 दांत हैं, जो किसी भी पुरुष के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड है। पेशे से इंजीनियर प्रताब को 2021 में एक पारिवारिक बातचीत के दौरान एहसास हुआ कि उनके मुंह में सामान्य से ज्यादा दांत निकल रहे हैं। जब गिनती की गई तो संख्या 38 निकली। एक्सरे से पता चला कि चार और दांत अंदर छिपे थे। ये दांत उन्हें कोई तकलीफ नहीं देते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


