सांसदों के वेतन-भत्तों पर संसद की संयुक्त समिति पुनर्गठित

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में सांसदों के वेतन और भत्तों की निगरानी के लिए संयुक्त समिति का पुनर्गठन किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने 14 सदस्यों को नामित किया है। समिति में कुल 15 सदस्य होंगे, जिसमें 10 लोकसभा और 5 राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं।

सांसदों के वेतन-भत्तों पर संसद की संयुक्त समिति पुनर्गठित

नई दिल्ली, एजेंसी। सांसदों के वेतन और भत्तों से जुड़े मुद्दों की निगरानी करने वाली दोनों सदनों की संयुक्त समिति का शुक्रवार को पुनर्गठन किया गया। लोकसभा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि संयुक्त समिति का गठन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य होते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस समिति के लिए 14 सदस्यों को नामित किया है। समिति में एक स्थान अब भी रिक्कत है। समिति में कुल 15 सदस्य (10 लोकसभा और पांच राज्यसभा) होते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।