दो महिला वकीलों को जज बनाने की सिफारिश

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने केरल हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति के लिए दो महिला अधिवक्ताओं के नाम की मंगलवार को सिफारिश की।

दो महिला वकीलों को जज बनाने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने केरल हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति के लिए दो महिला अधिवक्ताओं के नाम की मंगलवार को सिफारिश की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने एक बैठक में प्रीता अरविंदन कृष्णम्मा और लिज मैथ्यू एंथ्रेपर के नाम पर मुहर लगाई। कोलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी, जिनमें राजेश्वरी नारायण हेगड़े, केदामबाड़ी गणेश शांति और महादेवप्पा ब्रुंगेश शामिल हैं। एक अन्य फैसले में कोलेजियम ने चार अतिरिक्त जज को तेलंगाना हाईकोर्ट में स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी, जिनमें न्यायमूर्ति यारा रेणुका, न्यायमूर्ति नंदीकोंडा नरसिंह राव, न्यायमूर्ति ई. तिरुमला देवी और न्यायमूर्ति बी.आर. मधुसूदन राव शामिल हैं।

कोलेजियम ने अतिरिक्त जज न्यायमूर्ति मंजुषा अजय देशपांडे को बॉम्बे हाईकोर्ट का स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।