सर्वे : अगले साल पांच फीसदी तक महंगे हो सकते हैं मकान

Dec 20, 2025 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- 70 फीसदी रियल एस्टेट डेवलपर को उम्मीद - 647 डेवलपर्स पर

सर्वे : अगले साल पांच फीसदी तक महंगे हो सकते हैं मकान

नई दिल्ली, एजेंसी। करीब 70 फीसदी रियल एस्टेट डेवलपर को वर्ष 2026 में आवासीय कीमतों में पांच फीसदी से अधिक बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। क्रेडाई और क्रे मैट्रिक्स द्वारा किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई। रियल एस्टेट डेवलपर की निकाय ‘क्रेडाई’ और रियल एस्टेट के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली संस्था ‘क्रे मैट्रिक्स’ ने रियल एस्टेट डेवलपर के भावनाओं का आकलन किया। नवंबर और दिसंबर में करीब 647 डेवलपर का सर्वे किया गया। इसके नतीजों से पता चला कि 68 फीसदी डेवलपर को पूरी उम्मीद है कि अगले साल मकानों की कीमतों में पांच फीसदी की बढ़त होगी।

19-20 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित क्रेडाई के कॉन्क्लेव में सर्वे के नतीजों को पेश किया गया। इसके अनुसार, एक फीसदी डेवलपर ने माना कि मकान की कीमतें 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ेंगी, वहीं तीन फीसदी डेवलपर ने उम्मीद जताई कि 15 से 25 फीसदी तक कीमतें बढ़ने की संभावना है। तकनीक का इस्तेमाल सर्वे के नतीजों पर क्रेडाई अध्यक्ष शेखर जी पटेल ने कहा, ‘सर्वे में यह स्पष्ट है कि वर्ष 2026 में रियल एस्टेट क्षेत्र में नई आपूर्ति को लेकर संतुलित और योजनाबद्ध रुख अपनाया जा रहा है। इसमें तकनीक के इस्तेमाल के जरिए लागत बढ़ाने और बदलती घर खरीदारों की प्राथमिकताओं के अनुरूप उत्पाद पेश करने पर ज्यादा जोर है। इससे परियोजनाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित होगी और शहरी विकास अधिक संतुलित व टिकाऊ बन सकेगा। बता दें कि क्रेडाई के साथ देशभर के 13,000 से अधिक रियल एस्टेट डेवलपर्स जुड़े हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;