खेल : घर में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा बेंगलुरु

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शोल्डर : संघर्ष कर रहे लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी आज टक्कर, आरसीबी के बल्लेबाज

खेल : घर में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा बेंगलुरु

बेंगलुरु, एजेंसी। शानदार फॉर्म में चल रही गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम बुधवार को मौजूदा सत्र में घर में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। बेंगलुरु के सामने संघर्ष कर रहे लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी। आरसीबी के बल्लेबाज अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों की धुनाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। लखनऊ के गेंदबाज शमी, प्रिंस, आवेश और दिग्वेश को इनसे बचकर रहना होगा। बेंगलुरु की टीम अभी छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। चार अन्य टीमें चार-चार अंकों के साथ उसका पीछा कर रही हैं। बेंगलुरु की टीम शीर्ष पर काबिज राजस्थान रॉयल्स से दो अंक और पंजाब किंग्स से एक अंक पीछे है।

सच्चाई यह है कि इस सत्र में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के मन में जितना डर पैदा किया है, उतना कोई अन्य टीम नहीं कर पाई है। उसके बल्लेबाजों ने अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह उसके शीर्ष पांच बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट में साफ झलकता है।कोहली (स्ट्राइक रेट 162), सॉल्ट (178), पाटीदार (214), डेविड (221) और पडिक्कल (201) ने सभी टीमों के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। ये पांचों बल्लेबाज मिलकर कुल 52 छक्के जड़ चुके हैं। बेंगलुरु की टीम से ज्यादा छक्के अब तक कोई नहीं लगा पाया है। उन्होंने 'रेंज-हिटिंग' को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इसी का नतीजा है कि बेंगलुरु ने अभी तक किसी भी मैच में 200 से कम रन नहीं बनाए हैं। इससे उसकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बेंगलुरु घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी पर परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। उसे अंतिम दो घरेलू मैच रायपुर में खेलने हैं।कप्तान पाटीदार खूब रंग जमा रहे हैं। वह निरंतर आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्टार कोहली भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। वह चार मैचों में 179 रन बना चुके हैं जो पाटीदार के बाद टीम की ओर से दूसरे सर्वाधिक हैं। टिम डेविड फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि जितेश शर्मा अब तक कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। यह विकेटकीपर बल्लेबाज मौका का फायदा उठाने को बेताब होगा। गेंदबाजी में कृणाल, भुवनेश्वर,सुयश और अभिनंदन प्रभावी साबित हुए हैं।वहीं, लखनऊ की बल्लेबाजी उसके लिए कमजोर कड़ी साबित हो रही है। कप्तान ऋषभ पंत सहित उसका कोई भी बल्लेबाज निरंतरता बनाए रखने में कामयाब नहीं हुआ है। उसके दो बल्लेबाज मार्करम (108) और पंत (103) ही अब तक सौ का आंकड़ा छू पाए हैं। मार्श, पूरन, बडोनी और समद अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। युवा मुकुल ने उम्मीद जगाई है लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखनी होगी। हालांकि टीम के तेज गेंदबाज अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे हैं। शमी 6.2 की इकोनॉमी अब तक नियमित गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। यादव और दिग्वेश भी लय है। इस तिकड़ी को बेंगलुरु की सपाट पिच पर बेंगलुरु के बल्लेबाजों के खिलाफ सटीक गेंदबाजी करनी होगी।---------------प्रसारण : शाम 7:30 बजे सेस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर------------------आमने-सामनेकुल मैच : 6बेंगलुरु जीता : 4लखनऊ जीता : 2-----------------नंबर गेम-6 विकेट से हराया था बेंगलुरु ने लखनऊ को पिछले साल खेले गए एकमात्र मुकाबले में-2 मुकाबले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों ने खेले जिसमें लखनऊ ने बेंगलुरु को मात दी है------------------------बाक्सविराट 300 छक्कों से दो दूरविराट कोहली आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने से सिर्फ दो छक्के दूर हैं। वह अब तक 263 पारियों में 298 छक्के लगा चुके हैं। अब तक क्रिस गेल (357 छक्के) और रोहित शर्मा (310 छक्के) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।800 चौकों के करीब : कोहली लीग में 800 चौके जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बनने के भी करीब है। इसके लिए उन्हें सिर्फ दस चौकों की दरकार है। वह 790 चौके लगा चुके हैं। उनके अलावा शिखर धवन (768 चौके) ही सात सौ का आंकड़ा छु पाए हैं।------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।