आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली में 50,000 करोड़ डाले

Mar 09, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार परिचालन के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद कर बैंकिंग प्रणाली में 50,000 करोड़ रुपये डाले। यह कदम नकदी निकासी की आशंका के मद्देनजर उठाया गया, क्योंकि इस महीने के अंत में अग्रिम कर और जीएसटी के भुगतान होने हैं।

आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली में 50,000 करोड़ डाले

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद कर बैंकिंग प्रणाली में 50,000 करोड़ रुपये डाले। यह ओएमओ खरीद नीलामी बैंकिंग प्रणाली से बड़े पैमाने पर नकदी निकासी की आशंका को देखते हुए की गई। दरअसल, इस महीने के अंत में अग्रिम कर और जीएसटी के भुगतान होने वाले हैं। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, चालू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत से अब तक केंद्रीय बैंक ओएमओ के जरिये सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद कर लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये की नकदी डाल चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।