ऑडियो लीक मामले में रिश्मिका ने कार्रवाई की चेतावनी दी

Mar 12, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा है कि वह उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी जो उनकी पुरानी निजी बातचीत को फैलाकर विवाद पैदा कर रहे हैं। मंदाना ने मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स से आग्रह किया है कि वे इसे तुरंत हटा दें, वरना 24 घंटे में कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी की है।

ऑडियो लीक मामले में रिश्मिका ने कार्रवाई की चेतावनी दी

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने गुरुवार को कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी जो उनकी ‘पुरानी निजी बातचीत’ को अब फैलाकर उनके विवाह के तुरंत बाद विवाद पैदा कर रहे हैं। मंदाना ने 'एक्स' पर लिखा कि मेरे प्यारे लोगों के लिए, जो इस अद्भुत यात्रा में मेरे साथ रहे हैं, और उन सभी के लिए जो इस मामले से जुड़े हैं। आठ साल हो गए हैं जब मीडिया के कुछ वर्गों और डिजिटल तौर पर सक्रिय व्यक्तियों द्वारा मेरे खिलाफ गलत जानकारी फैलाने, उत्पीड़न करने और लक्षित हमलों का अभियान शुरू किया गया था। अभिनेत्री ने ‘मीडिया प्लेटफार्म', 'इन्फ्लुएंसर्स' और अन्य लोगों से आग्रह किया कि वे इन्हें ‘तुरंत हटा दें’।

मंदाना ने 24 घंटे में सामग्री नहीं हटाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंदाना की पहले कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी, लेकिन उन्होंने एक साल बाद, 2018 में यह सगाई तोड़ दी थी। अभिनेत्री ने हाल ही में जोधपुर में एक भव्य समारोह में अपने साथी कलाकार विजय देवरकोंडा से शादी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।