डायनासोर ‘ट्रे’ का जीवाश्म करोड़ों रु. में होगा नीलाम

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सिंगापुर में 'ट्रे' नामक दुर्लभ ट्राइसेराटॉप्स डायनासोर का जीवाश्म नीलामी के लिए पेश किया गया है, जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। यह जीवाश्म 1993 में व्योमिंग में खोजा गया था और इसे डायनासोरों के अंत का गवाह माना जाता है।

डायनासोर ‘ट्रे’ का जीवाश्म करोड़ों रु. में होगा नीलाम

सिंगापुर, एजेंसी। सिंगापुर में ‘ट्रे’ नामक एक दुर्लभ ट्राइसेराटॉप्स डायनासोर का जीवाश्म नीलामी के लिए पेश किया गया है, जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपये (5.5 मिलियन डॉलर) से अधिक होने का अनुमान है। 31 मार्च 2026 तक दुनिया के रईसों और संस्थानों के पास इतिहास का एक हिस्सा खरीदने का मौका है। 1993 में अमेरिका के व्योमिंग में खोजा गया यह जीवाश्म अपनी प्रजाति के सबसे पूर्ण नमूनों में से एक है। यह जीवाश्म उस दौर का गवाह है, जब विशाल क्षुद्रग्रह के टकराने से डायनासोरों का अंत हुआ था। वैज्ञानिकों के लिए यह हड्डियां नहीं, बल्कि करोड़ों साल पुरानी विकासवादी पहेली का अहम हिस्सा है।

हालांकि, जीवाश्मों की बढ़ती कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि ऐसे बेशकीमती नमूने म्यूजियम के बजाय निजी संग्रह का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।