Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRapper Heera Das Murali Arrested for Rape Case but Granted Anticipatory Bail
रैपर वेदान दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

रैपर वेदान दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

संक्षेप: रैपर वेदान, जिनका असली नाम हीरादास मुरली है, को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि, केरल हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। पुलिस ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई है और...

Wed, 10 Sep 2025 09:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वेदान के नाम से मशहूर रैपर हीरादास मुरली को बुधवार को पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया। थ्रिक्काकारा पुलिस ने घंटों पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से मुरली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उन्हें जल्द ही रिहा किया जा सकता है क्योंकि केरल हाईकोर्ट ने पिछले महीने उन्हें इस मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई है। अब उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। उसके बाद कुछ और पूछताछ की जाएगी और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रैपर को दो दिन, मंगलवार और बुधवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।