ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीलूटपाट करने वाले शातिर लुटेरे सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए

लूटपाट करने वाले शातिर लुटेरे सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए

यमुनापार के मयूर विहार पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो पहले अपने शिकार का गला दबाकर उसे पटखनी मारते थे फिर उससे लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। एक महिला के...

लूटपाट करने वाले शातिर लुटेरे सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 06 May 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनापार के मयूर विहार पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो पहले अपने शिकार का गला दबाकर उसे पटखनी मारते थे फिर उससे लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। एक महिला के साथ वारदात को अंजाम देने वाले इन लुटेरों को फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रमोद कांडपाल उर्फ देव उर्फ चिकना (23) और राहुल उर्फ विजय उर्फ छोटे (23) के तौर पर हुई है। इनके पास से चोरी की एक कार, एक बाइक और झपटमारी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने इलाके में हुई लूट, झपटमारी और वाहन चोरी के दस मामले सुलझाने का दावा किया है।

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 4 मई को न्यू अशोक नगर निवासी रानी रावत नामक महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रही थी। वह जैसे ही मयूर विहार पॉकेट-4 में पहुंची दो अज्ञात लोगों ने उसका गला दबाकर उस जमीन पर पटक दिया। सिर के बल गिरन से वह घायल हो गई। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। मयूर विहार थाने में लूटपाट के केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

इसके लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने वारदात के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक बीट कांस्टेबल ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। इसके बाद 5 मई को दोनों को मयूर विहार इलाके से दबोच​ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया। चिकना ने बताया कि वह मार्च 2018 में ही जेल से बाहर आया था। बाहर आते ही उसने राहुल के साथ मिलकर यमुनापार के अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। लूटपाट के लिए उन्होंने अपने शिकार का गला दबाकर पटकना शुरू कर दिया। पीड़ित के घायल होते ही वह उसे आसानी से लूटकर फरार हो जाते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें