ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया दुष्कर्म करने वाला नाना

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया दुष्कर्म करने वाला नाना

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में रविवार को 8 वर्षीय मासूम के साथ उसके नाना ने दुष्कर्म किया। आरोपी की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर...

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया दुष्कर्म करने वाला नाना
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 01 Aug 2017 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में रविवार को 8 वर्षीय मासूम के साथ उसके नाना ने दुष्कर्म किया। आरोपी की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता माता-पिता के साथ मोतीनगर में ही रहती है। उसकी मां मोतीनगर में ही एक डॉक्टर के यहां काम करती है। रविवार को महिला अपने साथ बच्ची को भी क्लीनिक ले गई थी। इस दौरान बच्ची का नाना भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि नाना ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, आरोपी की यह हरकत डॉक्टर ने सीसीटीवी पर देख ली और उसकी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची। काउंसिलिंग के दौरान बच्ची ने माना कि नाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूसा में गार्ड है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें