ईशा फाउंडेशन ने देश के दिग्गजों को किया सम्मानित
कोयंबटू में महाशिवरात्रि समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गजों को भारत भूषण पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार विज्ञान, कला, खेल और सैन्य सेवा में योगदान के लिए दिए जाते हैं। ईशा फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए इन पुरस्कारों का उद्देश्य भारत की प्रगति में योगदान देने वालों को सम्मानित करना है।

कोयंबटू, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह के दौरान देशसेवा में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले दिग्गजों के एक समूह को भव्य भारत भूषण पुरस्कार प्रदान किए। इन पुरस्कारों की शुरुआत ईशा फाउंडेशन ने की है। यह पुरस्कार विज्ञान, कला, खेल और सैन्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति में योगदान देने दिग्गजों को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। रक्षा मंत्री ने कहा, इन क्षेत्रों के दिग्गजों को यह सम्मान दिए जाने के साथ-साथ, ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के सम्मान में हमारी सशस्त्र सेनाओं के तीनों सैन्य संगठन को भी सम्मानित किया गया, जिनमें पश्चिमी वायु कमान, सेना की दक्षिणी कमान और पश्चिमी नौसेना कमान शामिल हैं।
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि ये पुरस्कार प्रतिवर्ष सात प्रमुख श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें कॉर्पोरेट, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और संस्कृति शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


