वित्तीय अनियमितता से इनकार किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में स्वर्ण कारोबार से जुड़ी कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स ने वित्तीय अनियमितता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके घोषित राजस्व सही हैं। कंपनी ने सेबी के आरोपों को गलतफहमी बताया और सभी आवश्यक दस्तावेज सेबी को प्रस्तुत करने का दावा किया।

वित्तीय अनियमितता से इनकार किया

नई दिल्ली, एजेंसी। स्वर्ण कारोबार से जुड़ी कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स ने गुरुवार को वित्तीय अनियमितता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसका घोषित राजस्व पूरी तरह सही है और बाजार नियामक सेबी के साथ किसी गलतफहमी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। कंपनी का यह बयान पूंजी बाजार नियामक सेबी द्वारा राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (आरईएल) के प्रवर्तक, चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मेहता पर वित्तीय विवरणों में बड़े पैमाने पर हेरफेर और कोष की हेराफेरी के आरोप में कंपनी के प्रतिभूतियों में कारोबार करने पर रोक लगाने के एक दिन बाद आया है।बेंगलुरु स्थित इस आभूषण निर्यातक एवं रिफाइनर कंपनी ने बीएसई को दी गई जानकारी में कहा, कंपनी द्वारा घोषित राजस्व सही हैं और राजस्व में किसी प्रकार की अधिकता नहीं है।

सेबी और कंपनी के बीच किसी तरह का संचार संबंधी भ्रम और गलतफहमी प्रतीत होती है।कंपनी ने कहा कि सेबी का आदेश अंतरिम प्रकृति का है और किसी भी पहलू पर कोई प्रतिकूल निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। कंपनी सभी आवश्यक और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर सेबी को सभी पहलुओं पर स्पष्टीकरण देने की प्रक्रिया में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।