तेल कंपनियों पर आपूर्ति घटाने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान के पेट्रोल पंप डीलरों ने आरोप लगाया है कि तेल कंपनियों ने ईंधन की आपूर्ति कम कर दी है और उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सीमा लगा दी है। डीलरों ने चेतावनी दी है कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने बिक्री पर अनौपचारिक सीमाएँ लगाई हैं।

तेल कंपनियों पर आपूर्ति घटाने का आरोप

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के पेट्रोल पंप डीलरों ने आरोप लगाया है कि तेल कंपनियों ने खुदरा पेट्रोल पंपों को ईंधन की आपूर्ति कम कर दी है और उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल बिक्री पर अनौपचारिक सीमा लगा दी है। डीलरों ने चेतावनी दी कि इससे पेट्रोल पंपों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। राजस्थान पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने गुरुवार को तेल कंपनियों को सौंपे ज्ञापन में कहा कि डीलरों को मोबाइल संदेशों और मौखिक निर्देशों के जरिए व्यक्तिगत उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में ईंधन बेचने को कहा जा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव शशांक कोरानी के अनुसार, आईओसीएल ने कथित तौर पर डीलरों को प्रति उपभोक्ता 50 हजार रुपये तक डीजल और पांच हजार रुपये तक पेट्रोल बेचने की सीमा तय करने को कहा है।

वहीं, बीपीसीएल ने कथित तौर पर पेट्रोल की बिक्री 49 लीटर और डीजल की बिक्री 200 लीटर तक सीमित कर दी है। एसोसिएशन के मुताबिक, इसी तरह के प्रतिबंध एचपीसीएल की ओर से भी लगाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।