राजस्थान: एटीएम चोरी के आरोपी को पेड़ लगाने की शर्त पर जमानत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान हाईकोर्ट ने एटीएम चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत देते हुए आदेश दिया है कि वे 30 दिन तक प्रतिदिन पांच पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। न्यायमूर्ति चंद्र प्रकाश श्रीमाली ने सुधारवादी दृष्टिकोण को महत्व देते हुए सामुदायिक सेवा की भूमिका को रेखांकित किया।

राजस्थान: एटीएम चोरी के आरोपी को पेड़ लगाने की शर्त पर जमानत

जोधपुर, एजेंसी। राजस्थान हाईकोर्ट ने एटीएम चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत देते हुए 30 दिन तक प्रतिदिन पांच पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति चंद्र प्रकाश श्रीमाली की पीठ ने नए आपराधिक कानूनों के तहत पूरी तरह से दंडात्मक दृष्टिकोण से हटकर सुधारवादी मॉडल अपनाने के महत्व पर जोर दिया। कोर्ट ने रेखांकित किया कि अपराधियों के पुनर्वास और उन्हें समाज में फिर से जोड़ने में सामुदायिक सेवा एक अहम भूमिका निभा सकती है। कोर्ट ने पूरे राज्य में सामुदायिक सेवा के आदेशों को लागू करने और उनकी निगरानी के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया बनाने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।