खेल : न्यूजीलैंड-पाक मैच बारिश में धुला
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का सुपर आठ मुकाबला बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन अचानक बारिश होने से मैच रद्द करना पड़ा।

पल्लेकेले, एजेंसी। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का सुपर आठ का मुकाबला शनिवार को बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। हल्की बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। इसके बाद अचानक तेज बारिश होने लगी जिससे मैच रद्द करना पड़ा। पाकिस्तान को 24 फरवरी को इंग्लैंड से जबकि न्यूजीलैंड को 25 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है। मैच रद्द होने से दोनों टीमों के लिए राह कठिन हो सकती है। श्रीलंका के मौसम को देखते हुए अगर आगे कोई मैच रद्द होता है या हार का सामना करना पड़ता है तो सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो सकते हैं।
पाकिस्तान ने टीम में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था। वहीं न्यूजीलैंड टीम में तीन बदलाव किए गए थे। कप्तान मिचेल सेंटनर पेट के संक्रमण से उबरकर टीम में लौटे। लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


