दोहरीघाट-औंड़िहार पैसेंजर ट्रेन वाराणसी तक जाएगी: वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोहरीघाट-औंड़िहार पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जल्द ही वाराणसी तक बढ़ाई जाएगी, जिससे पूर्वांचल क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। यह सेवा मऊ और गाजीपुर के लोगों की कनेक्टिविटी की मांग को पूरा करेगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नई दिल्ली के रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोहरीघाट-औंड़िहार पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को जल्द ही वाराणसी तक बढ़ाया जाएगा। रेल मंत्रालय के मुताबिक, यह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह नई ट्रेन सेवा मऊ और गाजीपुर जिलों के लोगों की रोजाना कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। यह ट्रेन सादात, जखनियां, दुल्लापुर, मऊ, इंदारा, कोपागंज, घोसी, अमिला और मुरादपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


