आरक्षण प्रणाली अपग्रेड में यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आरक्षण प्रणाली के उन्नयन के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो। मंत्रालय 40 वर्ष पुरानी प्रणाली में आवश्यक बदलाव कर उसे अधिक सुविधाजनक और उपयोगकर्ता-अनुकूल बना रहा है। नई तकनीक से इसकी क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरक्षण प्रणाली के उन्नयन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। रेल मंत्रालय 40 वर्ष पुरानी यात्री आरक्षण प्रणाली में आवश्यक बदलाव कर उसकी क्षमता बढ़ाने और उसे अधिक सुविधाजनक एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्देश दिया कि 40 वर्ष पुरानी आरक्षण प्रणाली से नई उन्नत प्रणाली में बदलाव के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 1986 में शुरू हुई इस प्रणाली में पिछले 40 वर्षों में कई छोटे बदलाव किए गए, लेकिन अब इसे अत्याधुनिक तकनीक के जरिए पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है और इसकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


