Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRail Minister Ashwini Vaishnaw Announces Vande Bharat 4 0 Train with Advanced Features

ब्यूरो:: वंदे भारत 4.0 जल्द पटरियों पर : रेल मंत्री

संक्षेप: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन के नए संस्करण 4.0 की घोषणा की। यह ट्रेन विश्व की उच्चतम मानकों के अनुसार तेज रफ्तार, कम कंपन और बेहतर सुविधाओं के साथ होगी। प्रदर्शनी के दौरान बताया गया कि...

Wed, 15 Oct 2025 06:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
ब्यूरो:: वंदे भारत 4.0 जल्द पटरियों पर : रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का नया वर्जन 4.0 पटरियों पर होगा। यह ट्रेन विश्व की अन्य हाई स्पीड ट्रेनों के तकनीकी आयाम को पूरा करेगी। मंत्री ने दावा किया कि वंदे भारत का नया संस्करण रफ्तार, कंपन, यात्रा समय और सुविधाओं में बेहतर साबित होगा। रेल मंत्री ने यह बातें दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कहीं। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रदर्शनी है। इसमें दुनिया की 15 से अधिक देशों की चार सौ से ज्यादा कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।

ये कंपनियां भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, रूस, स्वट्जिरलैंड, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका की हैं। तेज पिकअप, कम आवाज और कंपन वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत 4.0 को मौजूदा सर्वश्रेष्ठ वैश्विक ट्रेनों को टक्कर देने और उनसे बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया जा रहा है। बताया कि वर्तमान में वंदे भारत 3.0 शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति 52 सेकंड में पकड़ लेती है। यह जापान और यूरोप की कुछ बेहतरीन ट्रेन (100 की गति के लिए 54 सेकंड लेती हैं) से तेज है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत 4.0 में इस पिकअप क्षमता को अगले स्तर पर ले जाया जाएगा। बेहतर मोटर तकनीक और हल्के डिजाइन से यह ट्रेन और भी कम समय में उच्च गति प्राप्त सकेगी। ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति मौजूदा 160 किमी प्रति घंटा को बढ़ाया जा रहा है। नए संस्करण में आवाज और कंपन कम करने के लिए बोगियों में लगने वाले उपकरणों में और बेहतर ध्वनि-अवरोधक सामग्री का उपयोग किया जा सकता है। -------------------- अंतरराष्ट्रीय मानकों पर जोर बेहतर सवारी गुणवत्ता : बोगियों के सस्पेंशन सिस्टम को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा, जिससे कि यात्रियों को झटके और कंपन महसूस न हों। उन्नत सीटें और कारीगरी : सीटों को अधिक आरामदायक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कोच की आंतरिक कारीगरी को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और बेहतर बनाया जाएगा। सुधरे हुए शौचालय : बायो-वैक्यूम शौचालयों को और अधिक कुशल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने पर काम किया जाएगा। इंडस्ट्री 4.0 टेक्नोलॉजी : नई वंदे भारत कोच निर्माण इकाइयों में इंडस्ट्री 4.0 की खूबियों का उपयोग किया जाएगा। इसमें रोबोटिक्स और एडवांस ऑटोमेशन शामिल हैं। कवच 4.0 : नई ट्रेन को स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच के नवीनतम संस्करण 4.0 से लैस किया जाएगा। यह रेल सुरक्षा को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाएगा।