अमेरिकी समझौते से किसान-छोटे कारोबारियों को नुकसान: राहुल गांधी

Mar 07, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से देश के किसानों और छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी कंपनियों को बढ़त मिलेगी और भारतीय कृषि को संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यूडीएफ सरकार बनने पर पांच गारंटी योजनाओं का भी वादा किया।

अमेरिकी समझौते से किसान-छोटे कारोबारियों को नुकसान: राहुल गांधी

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते से देश के किसानों और छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से बड़ी और मशीनीकृत अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार में बढ़त मिलेगी, जिससे छोटे भारतीय किसान और स्थानीय व्यवसाय गंभीर प्रतिस्पर्धा के दबाव में आ जाएंगे। केरल में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व में आयोजित राज्यव्यापी ‘पुथुयुग यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि को अमेरिकी कृषि के लिए नहीं खोला था।

उन्होंने आशंका जताई कि बड़ी और अत्यधिक मशीनीकृत अमेरिकी कंपनियां छोटे भारतीय किसानों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिससे देश के कृषि क्षेत्र में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा क्षेत्र में भी ऐसे समझौते किए गए हैं जो भारत के हितों के खिलाफ हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर देश के साथ विश्वासघात किया है।यूडीएफ सरकार बनी तो लागू होंगी पांच गारंटीइस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि यदि केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सत्ता में आता है तो पांच गारंटी योजनाएं लागू की जाएंगी। इनमें सभी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता, कल्याणकारी पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करना और पूर्व मुख्यमंत्री ओमेन चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करना शामिल है। योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवरेज मिलेगा। इसके अलावा, छोटे व्यवसायों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण देने का भी वादा किया गया।चीन की औद्योगिक ताकत मजबूत, पर लोकतंत्र नहीं:अपने दौरे के दौरान टेक्नोपार्क में आईटी पेशेवरों से संवाद में कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन ने दुनिया में एक बेजोड़ औद्योगिक उत्पादन प्रणाली विकसित की है, लेकिन वहां की व्यवस्था लोकतांत्रिक नहीं है। उनका कहना था कि भारत यदि लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए मजबूत औद्योगिक उत्पादन प्रणाली विकसित कर ले, तो इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा हो सकते हैं।राजनीति में नहीं होते तो एयरोस्पेस क्षेत्र में व्यापार करताविद्यार्थियों से बातचीत में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि वह राजनीति में नहीं होते तो संभवतः एयरोस्पेस क्षेत्र में उद्यमिता करते, क्योंकि उनके परिवार में उड़ान से जुड़ी परंपरा रही है। दौरे के दौरान कांग्रेस नेता ने वर्कला स्थित शिवगिरि मठ जाकर समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।