अमेरिका-ईरान पैकेज ::: भारतीयों की सुरक्षा के लिए पहले से कदम उठाए : राहुल गांधी

Feb 28, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में भारतीयों की सुरक्षा के लिए पहले से कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

अमेरिका-ईरान पैकेज ::: भारतीयों की सुरक्षा के लिए पहले से कदम उठाए : राहुल गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र से अपील की कि अमेरिकी-इजरायल और ईरान हमलों के बीच पश्चिम एशिया में भारतीयों की सुरक्षा के लिए पहले से कदम उठाए। इस इलाके में संघर्ष पर चिंता जताते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ती दुश्मनी बहुत चिंता की बात है। मध्य पूर्व में हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि वह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत और पहले से कदम उठाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।