पूर्व सैनिकों के लिए राहुल गांधी ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

Feb 28, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए पर्याप्त बजट आवंटन और दिव्यांग पेंशन पर आयकर छूट बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक चिकित्सा बिलों के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

पूर्व सैनिकों के लिए राहुल गांधी ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन और दिव्यांग पेंशन पर आयकर की छूट को बहाल किया जाए। कांग्रेस नेता ने वित्त मंत्री को 25 फरवरी को यह पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा है कि पूर्व सैनिक इन दोनों मामलों के कारण मुश्किल का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना आज धन की कमी के संकट का सामना कर रही है। चिकित्सा बिल के रूप में 12000 करोड़ रुपये से अधिक लंबित हैं और अस्पताल भुगतान न करने के कारण इस योजना से बाहर निकल रहे हैं।

पूर्व सैनिकों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अपनी जेब से भुगतान करने या यहां तक कि इलाज में देरी के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिन लोगों ने देश की सेवा की वे संकट की घड़ी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।