खरगे के राज्यसभा नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे राहुल गांधी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीबेंगलुरु, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरु में रहेंगे। वहां वे पार्टी के

बेंगलुरु, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरु में रहेंगे। वहां वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राज्यसभा नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर विधान सौध में नामांकन दाखिल करने के दौरान खरगे के साथ मौजूद रहेंगे। खरगे संसद के उच्च सदन में विपक्ष के नेता हैं, जिनका राज्यसभा में कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


