Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRahul Gandhi Meets Congress President to Discuss Bihar Election Defeat
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की

संक्षेप:

- बैठक में बिहार के पार्टी नेता भी रहे मौजूद नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस

Nov 29, 2025 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और उन्होंने बिहार के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। इस दौरान बिहार के कई नेता भी मौजूद थे। बिहार में इसी महीने हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर गए। बैठक में बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजेश राम भी मौजूद थे। इससे पहले, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के नेताओं और राज्य विधानसभा चुनाव के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों से इंदिरा भवन में मुलाकात की थी, ताकि चुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माना जा रहा है कि प्रत्याशियों ने महिलाओं के लिए राजग द्वारा की गई दस हजार रुपये की प्रोत्साहन योजना की घोषणा, प्रदेश कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह और टिकट बंटवारे में देरी को चुनाव में हार की कुछ वजहों के तौर पर गिनाए।