Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRahul Gandhi Issued Notices by Karnataka and Haryana Election Officials for Voting Allegations
महिला के दो बार वोट देने के दावे पर दस्तावेज पेश करें राहुल गांधी: निर्वाचन आयोग

महिला के दो बार वोट देने के दावे पर दस्तावेज पेश करें राहुल गांधी: निर्वाचन आयोग

संक्षेप:

कर्नाटक और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उनसे उन दस्तावेजों की मांग की है जिनके आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला ने दो बार मतदान किया। गांधी ने पिछले...

Sun, 10 Aug 2025 09:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उनसे वे दस्तावेज साझा करने को कहा, जिनके आधार पर उन्होंने आरोप लगाया था कि एक महिला ने दो बार मतदान किया। दूसरी ओर हरियाणा के सीईओ ने भी नोटिस भेजकर राहुल गांधी से मतदाता सूची अनियमितताओं पर 10 दिन के भीतर सबूत मांगे हैं। राज्य के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने गांधी से कहा कि ये दस्तावेज उनके कार्यालय को विस्तृत जांच करने में मदद करेंगे। राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह संवाददाता सम्मेलन में ये दस्तावेज दिखाए थे। आयोग के नोटिस में कहा गया, आपने (राहुल गांधी) यह भी कहा है कि मतदान अधिकारी द्वारा दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार, शकुन रानी ने दो बार मतदान किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूछताछ करने पर, शकुन रानी ने बताया है कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया है, दो बार नहीं, जैसा कि आपने आरोप लगाया है। सीईओ कार्यालय द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि कांग्रेस नेता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज मतदान अधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया था। नोटिस में कहा गया है कि इसलिए आपसे अनुरोध है कि वे प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराएं जिनके आधार पर आपने यह निष्कर्ष निकाला है कि शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है, ताकि इस कार्यालय द्वारा विस्तृत जांच की जा सके। दूसरी ओर, हरियाणा के सीईओ ने राहुल गांधी को रविवार को भेजे नोटिस में उन दस्तावेजों को पेश करने को कहा है जिनके आधार पर उन्होंने सात अगस्त को दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा के चुनाव से संबंधित आरोप लगाए थे। आयोग ने कथित मतदाता सूची अनियमितताओं पर 10 दिनों के भीतर ब्योरा और हस्ताक्षरित घोषणा पेश करने को कहा है।