Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRahul Gandhi Demands Discussion on Air Pollution Issue in Parliament
 राहुल गांधी ने की प्रदूषण की समस्या को लेकर चर्चा की मांग, सरकार तैयार

राहुल गांधी ने की प्रदूषण की समस्या को लेकर चर्चा की मांग, सरकार तैयार

संक्षेप:

राहुल गांधी ने की प्रदूषण की समस्या को लेकर चर्चा की मांग, सरकार तैयार-----------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातालोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों के वायु...

Dec 12, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राहुल गांधी ने की प्रदूषण की समस्या को लेकर चर्चा की मांग, सरकार तैयार----------------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों के वायु प्रदूषण की चपेट में आने का मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में उठाया। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा करने के साथ सरकार से इस समस्या से निपटने के लिए एक योजना सामने रखने की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने इस पर सहमति जताते हुए कहा सदन की कार्यमंत्रणा समिति में चर्चा का स्वरूप व समय तय किया जाएगा। लोकसभा में शून्यकाल की शुरूआत में ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह विषय उठाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि हमारे ज्यादातर बड़े शहरों पर जहरीली हवा की चादर पसरी हुई है, बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती है, लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी सहमत होंगे। उनका कहना था कि संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए और उसमें आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समस्या पर अंकुश लगाने के लिए समाधान को लेकर बात हो। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक योजना पेश करनी चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि यह विषय कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उठा था और सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है। रिजीजू ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर सदन के नियम प्रक्रियाओं के अनुसार सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। इस मुद्दे को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लायेंगे और फिर सदन को इसकी जानकारी देंगे। -------------------------------