कोविड की तरह एलपीजी पर भी नीतिविहीन है केंद्र : राहुल गांधी
नई दिल्ली में, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर LPG और ऊर्जा संकट को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों पर बोझ डाल रही है और यह संकट कोरोना काल की तरह है। उन्होंने डेटा संप्रभुता पर भी चिंता जताई, और केरल में एलडीएफ के ‘हू एल्स’ अभियान को अहंकार करार दिया।

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एलपीजी और ऊर्जा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मौजूदा संकट को लेकर उसी तरह नीतिविहीन है, जैसे कोविड महामारी के दौर में थी। राहुल ने सवाल पूछा कि कि हर बार संकट के दौर में देश के गरीब ही सबसे पहले क्यों मरते हैं। गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एलपीजी और ऊर्जा किल्लत का सारा बोझ गरीबों पर डाल दिया है। दावा किया कि घरेलू गैस दिहाड़ी मजदूरों की पहुंच से बाहर हो चुकी है।
इसकी वजह से मजदूर कोरोनाकाल की तरह एक बार फिर शहरों से पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं। राहुल ने कहा कि मजदूरों के पलायन से उद्योगों पर भी असर पड़ रहा है, जिससे पूरा देश दशकों पीछे जा सकता है। राहुल केंद्र के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें कहा गया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों, गैस आपूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।डेटा संप्रभुता पर देश को अंधेरे में रखने का आरोपराहुल ने एक अन्य पोस्ट में देश की डेटा संप्रभुता पर चिंता जताई। आरोप लगाया कि इस संबंध में देशवासियों को अंधेरे में रखा जा रहा है। अमेरिका के साथ हालिया व्यापार समझौतों पर राहुल ने पूछा कि क्या हमारा स्वास्थ्य डेटा, वित्तीय डेटा और सरकारी डेटाबेस भारत में ही रहेंगे? दावा किया कि जब भी वह पूछते हैं कि क्या भारत विदेशी कंपनियों से डेटा भारत में ही स्टोर करने को कह सकता है, तो कोई ठोस जानकारी नहीं दी जाती। राहुल ने कहा कि देश के डेटा के संबंध में लोगों को पारदर्शिता और जवाबदेही का अधिकार है।एलडीएफ के ‘हू एल्स’ अभियान पर निशानात्रिशूर। राहुल गांधी ने केरल में एलडीएफ द्वारा चलाए जा रहे ‘हू एल्स’ (और कौन) प्रचार अभियान पर निशाना साधा। एलडीएफ ने राज्यभर में मुख्यमंत्री विजयन की तस्वीरों के साथ ये शब्द लिखे होर्डिंग लगाए हैं, जिनका अर्थ है कि विजयन के अलावा और कौन है जो राज्य की कमान संभाल सकता है। राहुल ने माला में एक चुनावी रैली में इसे लेकर कहा कि यह एलडीएफ के अहंकार को दर्शाता है। कहा कि राज्य में हजारों प्रतिभाशाली नेता हैं जो मुख्यमंत्री विजय से बेहतर शासन करने में सक्षम हैं। राहुल ने इस अभियान को केरलवासियों का अपमान करार दिया। कहा कि भाजपा और उसके नेता भी इसी तरह की मानसिकता से ग्रस्त है।पुडुचेरी में नकली दवाओं के घोटाले पर घेरापुडुचेरी। राहुल ने सोमवार को पुडुचेरी में भी चुनावी रैली की। उन्होंने सत्ताधारी एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कथित नकली दवा घोटाले पर सवाल उठाए। कहा कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, देशवासियों की जान से खिलवाड़ है, क्योंकि ये नकली दवाएं देशभर में पहुंच रही थीं। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर छह माह के भीतर निकाय चुनाव कराने का वादा भी किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


