देश में लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में भाजपा का कदम: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार पर खुश होने वाले कांग्रेस नेताओं को फटकार लगाई। उन्होंने भाजपा पर चुनाव चोरी का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने सभी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। इंडिया गठबंधन की बैठक जल्द होने की संभावना है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार पर खुश होने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने भाजपा पर पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव चोरी करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम करार दिया। राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में आग्रह किया कि वह छोटी मोटी राजनीति को किनारे रखकर देश के लिए भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों में कई ऐसे लोग है जो पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार पर खुशी मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को साफ तौर पर यह समझ लेना चाहिए कि बंगाल और असम के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा का एक बड़ा कदम है। राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के चुनाव चोरी करने के दावे का समर्थन करते हुए आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग की मदद से भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव की चोरी की है.
इंडिया गठबंधन की बैठक जल्द
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर चर्चा और आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए जल्द इंडिया गठबंधन की बैठक हो सकती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जल्द ही इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें वोट चोरी और चुनाव आयोग की भूमिका सहित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


