भाजपा की ‘बांटने वाली सोच’ से संविधान को खतरा : राहुल
-पश्चिम बंगाल के राईगंज और मालदा में सभा को संबोधित किया -बेरोजगारी के लिए केंद्र

राईगंज/मालदा, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के राईगंज और मालदा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा और आरएसएस के साथ ही टीएमसी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की ‘बांटने वाली सोच’ से संविधान को खतरा है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को असंवैधानिक करार देते हुए आरोप लगाया कि जहां भी भाजपा और आरएसएस को मौका मिलता है, वे संविधान के खिलाफ काम करते हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए धर्म और जाति के नाम पर एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों से गलत तरीके से हटाए गए लोगों के नाम फिर से शामिल किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने बंगाल को दो लाख करोड़ रुपये का बकाया नहीं दिया है और मनरेगा के तहत भी राज्य को फंड से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पूरे देश में भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। ऐसे में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भगवा खेमे के खिलाफ खड़ी हो सकती है और उसे हरा सकती है।कृषि क्षेत्र को नुकसान होगाभारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इससे छोटे और मध्यम आकार के उद्योग बंद हो जाएंगे। इससे रोजगार संकट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस करार से देश के लोगों का नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि करार के तहत अमेरिका को भारत में कृषि उपज बेचने की अनुमति मिल गई है। इससे भारत का कृषि क्षेत्र तबाह हो जाएगा। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने वॉशिंगटन के दबाव में भारत की ऊर्जा सुरक्षा अमेरिका के हाथों सौंप दी है।बेरोजगारी के लिए टीएमसी जिम्मेदारराहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सभी उद्योग बंद कर दिए हैं। ऐसे में यहां के युवा बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है। इसका मतलब साफ है कि ममता बनर्जी ने रोजगार देने के अपने वादे को पूरा नहीं किया है।पोंजी घोटालों को जिक्रकांग्रेस नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार में टीएमसी भी पीछे नहीं है। शारदा और रोज वैली जैसे पोंजी घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि टीएमसी सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे सिंडिकेट भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। गांधी ने टीएमसी पर हिंसा के साथ ही झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


