जनता का भरोसा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : राहुल गांधी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को बधाई दी, कहा कांग्रेस की गारंटियां ही सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की नींव है, जनता को भरोसा दिलाया।

जनता का भरोसा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और मंत्रिमंडल को बधाई दी। कहा कि कांग्रेस पर लोगों का भरोसा पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की गारंटियां ही सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की नींव हैं और जनता को भरोसा दिलाया कि वे इन गारंटियों को पूरा करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का भी आभार जताया कहा कि उन्होंने कर्नाटक को मजबूत बनाया। लिखा, ‘हम कर्नाटक की जनता की बात सुनते रहेंगे। उनके लिए काम करते रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।