कांग्रेस ही भाजपा-आरएसएस का मुकाबला कर सकती है : राहुल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की मौजूदा चुनौतियों के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा और आरएसएस का मुकाबला करने वाली एकमात्र पार्टी बताया। राहुल ने कहा कि अगली एक-दो साल में कांग्रेस और मजबूत होगी और आदिवासियों के अधिकारों के लिए भी लड़ाई जारी रहेगी।

कांग्रेस ही भाजपा-आरएसएस का मुकाबला कर सकती है : राहुल

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के सामने मौजूदा सभी मुश्किलों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार हैं। इसके साथ उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुकाबला कर सकती है। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र विपक्षी पार्टी है, जो टूट नहीं रही है। तृणमूल कांग्रेस या किसी दूसरे विपक्षी दल का नाम लिए बगैर उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा एवं आरएसएस को चुनौती दे सकती है।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने कहा कि अगले एक दो साल में कांग्रेस और मजबूत होगी तथा भाजपा एवं आरएसएस का डटकर मुकाबला करेगी।सूत्रों ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश के सामने जो आर्थिक चुनौतियों खड़ी हुई हैं, उसका एकमात्र कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थतियां नहीं हैं, बल्कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां और विदेश नीति है। बैठक में राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और अंडमान-निकोबार में आदिवासियों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को कमजोर किया जा रहा है ताकि कुछ चुनिंदा उद्योपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।