Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRahul Gandhi Accuses RSS of Taking Control of Indian Statistical Institute
आरएसएस भारतीय सांख्यिकी संस्थान पर संस्थागत रूप से कब्जा कर रहा: राहुल गांधी

आरएसएस भारतीय सांख्यिकी संस्थान पर संस्थागत रूप से कब्जा कर रहा: राहुल गांधी

संक्षेप:

- आईएसआई के छात्रों संग हुई बातचीत का वीडियो व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया

Dec 21, 2025 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) धीरे-धीरे संस्थागत रूप से अपने कब्जे में ले रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने जोर देकर कहा कि संस्थानों का संचालन किसी विचारधारा से नहीं, बल्कि ज्ञान और विज्ञान द्वारा किया जाएगा। राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में स्थित अपने कार्यालय में, भारतीय सांख्यिकी संस्थान के छात्रों के साथ हुई हालिया बातचीत का एक वीडियो अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया। गांधी ने पोस्ट में कहा कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान के छात्रों ने मुलाकात के समय उन्हीं गंभीर चिंताओं को दोहराया, जो देश भर के अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र और शिक्षक लगातार उठाते आ रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोई साधारण संस्था नहीं है। यह सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, डाटा विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और नीति-निर्माण के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध करता है और इसने देश के लिए विश्व स्तरीय विशेषज्ञ तैयार किए हैं। पाठ्यक्रम और शोध भी हो रहे नियंत्रित उन्होंने आरोप लगाया कि अकादमिक परिषदें, जिनका संचालन शिक्षाविदों द्वारा किया जाना चाहिए, अब नौकरशाही और वैचारिक हस्तक्षेप का सामना कर रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पाठ्यक्रम और शोध भी आरएसएस की विचारधारा द्वारा नियंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया, यह शैक्षिक सुधार नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्थानों को कमजोर करने की साजिश है ताकि युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा सके और इन संस्थानों का निजीकरण किया जा सके या उनकी संपत्तियां बेची जा सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;