गुजरात में दलितों-आदिवासियों पर बढ़ रहे अत्याचार : राहुल
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि गुजरात में भाजपा सरकार के तहत दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ नफरत, भेदभाव और अत्याचार बढ़ रहा है। उन्होंने हाल में एक वीडियो साझा किया जिसमें 2016 के ऊना पिटाई कांड के पीड़ित शामिल हैं। गांधी ने कहा कि एक दशक बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि गुजरात में भाजपा सरकार के राज में कथित तौर पर दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ नफरत, भेदभाव और अत्याचार का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। नेता विपक्ष ने सोशल मीडिया पर गुजरात के दलित और आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी हाल की बातचीत का एक वीडियो साझा किया। बताया कि इनमें 2016 के ऊना पिटाई कांड के पीड़ित भी शामिल थे, जिसमें खुद को गौरक्षक कहने वाले कुछ लोगों ने चार युवकों को बेरहमी से पीटा था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद पुलिस ने भी पीड़ितों को ही गैरकानूनी रूप से हवालात में डाला और मारपीट की।राहुल
गांधी ने पोस्ट में लिखा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक दशक बाद भी पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला है। उनसे बातचीत में साफ हुआ कि हालात अब और भी अधिक चिंताजनक हैं। गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ नफरत का माहौल लगातार बढ़ा है।’ गांधी ने कहा कि वह पहले भी इन परिवारों के साथ थे, आज भी हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनकी आवाज उठाते रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


