मध्यप्रदेश में 45 दिन में 10वें बाघ की मौत,
-रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में मिला रेडियो-कॉलर लगा शव सागर (मप्र), एजेंसी। मध्यप्रदेश के

-रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में मिला रेडियो-कॉलर लगा शव सागर (मप्र), एजेंसी। मध्यप्रदेश के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (आरडीटीआर) के कोर क्षेत्र में रेडियो-कॉलर लगे एक वयस्क बाघ का शव मिला है। खोपड़ी टूटे होने के कारण यह आशंका जताई गई है कि उसकी मौत क्षेत्रीय संघर्ष में हुई है। इसके साथ ही राज्य में एक जनवरी से अब तक बाघों की मौत का आंकड़ा 10 हो गया है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि करीब ढाई साल के इस बाघ को अनाथ होने के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व से पुनर्वासित कर पिछले महीने आरडीटीआर में छोड़ा गया था।
प्रारंभिक जांच में दूसरे बाघ के साथ संघर्ष के संकेत मिले हैं। सागर के डीएफओ रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास दूसरे बाघ के पगमार्क मिले हैं। मृत बाघ का एक नाखून टूटा हुआ था और अन्य नाखूनों पर भी खरोंच के निशान थे। उसकी खोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और आंख के पास गहरे दांत के घाव पाए गए। शव रविवार शाम मनगांव बीट (मोहली रेंज) के कोर इलाके से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


