खेल : डिकॉक और राज चोट के कारण आईपीएल से बाहर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण आईपीएल 2023 के बाकी सत्र से बाहर हो गए हैं। डिकॉक की बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है, जबकि बावा को दांए हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। मुंबई ने दोनों खिलाड़ियों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

खेल : डिकॉक और राज चोट के कारण आईपीएल से बाहर

कोलकाता, एजेंसी। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण आईपीएल के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं। प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई को अभी दो मैच और खेलने हैं। टीम बुधवार को कोलकाता और रविवार को राजस्थान रॉयल्स से अपना अंतिम मुकाबला खेलेगी। डिकॉक की बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के घरेलू मुकाबले से पहले यह चोट लगी थी। डिकॉक ने मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले। उन्होंने 16 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में नाबाद 112 रन बनाए।

बावा को पंजाब के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान दांए हाथ के अंगूठे में चोट लगी। बावा ने भी मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले।मुंबई ने कहा, क्विंटन और राज बावा दोनों ही अपने-अपने घरों में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। इसमें उन्हें मुंबई की मेडिकल टीम का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे कि वे जल्द से जल्द खेल में वापसी कर सकें। मुंबई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। आईपीएल के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके विकल्प की घोषणा की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।