क्यू आर कोड बताएगा परेड में प्रवेश-निकास का रास्ता

Jan 18, 2026 02:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गणतंत्र दिवस की परेड में दर्शकों को पार्किंग में आसानी के लिए क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे। इन्हें स्कैन करने पर पार्किंग लेबल के अनुसार एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से रूट दिखाया जाएगा। गूगल मैप और मैप्पल्स मैप भी पार्किंग तक पहुंचने में मदद करेंगे। लगभग चार हजार गाड़ियों को इस बार पार्किंग लेबल दिए जाएंगे।

 क्यू आर कोड बताएगा परेड में प्रवेश-निकास का रास्ता

नई दिल्ली अमित झा गणतंत्र दिवस की परेड में गाड़ी के साथ शामिल होने वाले दर्शकों को इस वर्ष क्यूआर कोड के माध्यम से रास्ता दिखाया जाएगा। दिल्ली पुलिस इसके लिए पार्किंग स्टीकर पर क्यूआर कोड जारी करेगी जिसे स्कैन करने पर पार्किंग लेबल के अनुसार रूट का एनिमिटेड वीडियो खुल जाएगा। इस रास्ते का इस्तेमाल कर वह आसानी से पार्किंग तक जा सकेंगे। इसके अलावा गूगल मैप और मैप्पल्स मैप के माध्यम से भी गाड़ी को उनकी पार्किंग तक पहुंचने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में लोग इंडिया गेट पर परेड देखने आते हैं।

इनमें हजारों लोग गाड़ी से आते हैं जिनके लिए रक्षा मंत्रालय की तरफ से पार्किंग स्टीकर जारी किए जाते हैं। ऐसी गाड़ियों को कई बार उनकी पार्किंग स्थल का पता नहीं लगता या कभी-कभी वह भटक जाते हैं। इसकी वजह से एक तरफ उन्हें परेशानी होती है तो वहीं दूसरी तरफ अन्य लोग भी जाम में फंस जाते हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इस बार विशेष कदम उठाते हुए क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही रक्षा मंत्रालय का राष्ट्र पर्व पेज खुल जाएगा। इस पेज पर पार्किंग लेबल के अनुसार रास्ता बताने के लिए एनिमेटेड वीडियो डाला गया है। इसी तरह वहां से निकलने के लिए भी एनिमेटेड वीडियो डाला गया है। प्रत्येक पार्किंग लेबल के अनुसार गाड़ी के रूट बनाए गए हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। सूत्रों ने बताया कि लगभग चार हजार गाड़ियों को गणतंत्र दिवस परेड के लिए पार्किंग के लेबल जारी किए जाएंगे। बीटिंग रिट्रीट के लिए भी क्यूआर कोड ट्रैफिक पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के अलावा बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए भी क्यूआर कोड तैयार किया गया है। यह क्यूआर कोड स्कैन करते ही वाहन चालक के सामने रक्षा मंत्रालय का राष्ट्र पर्व पेज खुलेगा जिसमें एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से पार्किंग की जानकारी होगी। उन्हें इससे पता चलेगा कि उनकी पार्किंग कहां है और किस रास्ते का इस्तेमाल कर वह अपनी पार्किंग तक पहुंच सकते हैं। इसी तरह वहां से निकलने का रास्ती भी इसमें वीडियो से समझाया गया है। गूगल मैप भी दिखाएगा पार्किंग का रास्ता ट्रैफिक पुलिस के अनुसार समारोह में आने वाले दर्शकों के पार्किंग लेबल अनुसार गूगल मैप और मैप्पल्स मैप भी उन्हें रास्ता बताएंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने उनके साथ यह जानकारी साझा की है। दर्शक को अपनी पार्किंग की जगह ऐप में डालनी होगी जिसके बाद वह पूरा रूट उन्हें समझाते हुए रास्ता दिखाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।