कतर ने प्राकृतिक गैस उत्पादन पर रोक लगाई

Mar 02, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कतर ने एलएनजी उत्पादन रोकने का निर्णय लिया है, जिससे प्राकृतिक गैस की कीमतें 46% बढ़ गई हैं। कच्चे तेल की कीमतें भी 13% बढ़कर 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। सऊदी अरामको और इराकी कुर्दिस्तान ने भी उत्पादन रोक दिया है, जबकि इजरायली शेवरॉन को लेविथान गैस फील्ड बंद करने का निर्देश मिला है।

कतर ने प्राकृतिक गैस उत्पादन पर रोक लगाई

दुबई, एजेंसी। कतर ने सोमवार को एलएनजी का उत्पादन रोक दिया। उसने यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है। कतर दुनिया की 20 फीसदी एलएनजी का उत्पादन करता है। सरकारी कंपनी कतरएनर्जी, के 82% ग्राहक एशियाई देश हैं। उत्पादन रोकने के इस फैसले से प्राकृतिक गैस की कीमतें 46% तक बढ़ गईं। यही नहीं कच्चे तेल की कीमत भी एक दिन में 13% तक बढ़कर 82 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हो गईं, जो जनवरी 2025 के बाद सबसे ज़्यादा हैं। अरामको ने रिफाइनरी बंद की : सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की 550,000 बैरल प्रति दिन रास तनुरा रिफाइनरी, को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।

इराकी कुर्दिस्तान ने तेल उत्पादन रोका: इराकी कुर्दिस्तान ने भी सावधानी के तौर पर अपना उत्पादन रोक दिया है। शेवरॉन की गैस फील्ड बंद: इजरायली सरकार ने शेवरॉन को लेविथान गैस फील्ड को कुछ समय के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। शेवरॉन के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसकी तमार गैस फील्ड सुरक्षित हैं। उधर, एनर्जियन ने अपने उत्पादन संयंत्र को बंद कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।