कतर एयरवेज ने भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की

Apr 05, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- 15 अप्रैल तक भारत में 10 जगहों के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी

कतर एयरवेज ने भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की

नई दिल्ली, एजेंसी। कतर एयरवेज ने भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। एयरवेज 15 अप्रैल तक की अवधि के लिए भारत में 10 जगहों के लिए सीमित, गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। साथ ही 16 अप्रैल से 15 जून तक भारत में 11 जगहों के लिए और उड़ानें संचालित करने को कहा है।वहीं, राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी है। दूतावास ने सभी से सख्ती से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। दूतावास ने समाज की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए साझा जिम्मेदारी निभाने पर विशेष जोर दिया है।दोहा

में भारतीय स्कूलों ने शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी और दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू कर दी हैं। जेईई (मेन) सत्र-2 वर्तमान में दोहा में आयोजित किया जा रहा है। दूतावास राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और कतर में संबंधित संस्थानों के समन्वय से परीक्षा के सुचारू संचालन की देखरेख कर रहा है। दूतावास नीट के लिए भी एनटीए के संपर्क में है, जो मई 2026 में आयोजित की जाएगी। भारतीय स्कूलों या परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रश्न या चिंता के लिए दूतावास के शिक्षा विंग से संपर्क किया जा सकता है।दूतावास भारतीय सामुदायिक संगठनों और सामुदायिक नेताओं के साथ नियमित संपर्क में है। राजदूत ने रविवार को तीन शीर्ष भारतीय सामुदायिक संगठनों, अर्थात आईसीसी, आईसीबीएफ और आईबीपीसी के अध्यक्षों के साथ समुदाय से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। दूतावास की 24 घंटे हेल्पलाइन 974-55647502 और 55362508 पर उपलब्ध हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।