ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बएलिवेटेड रोड व ओवरब्रिज की योजनाएं
-पीडब्ल्यूडी तीन परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार करन का काम कर रहानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में बढ़ती यातायात समस्या का समाधान करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एलिवेटेड रोड व...

-पीडब्ल्यूडी तीन परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार करन का काम कर रहा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में बढ़ती यातायात समस्या का समाधान करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एलिवेटेड रोड व ओवरब्रिज बनाने की परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार करने का काम कर रहा है। इन्हें नए वित्त वर्ष के लिए आगामी बजट में शामिल किया जा सकता है।राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। अब सड़कों का विस्तार करने के लिए जमीन पर बहुत जगह नहीं बची। इसलिए एलिवेटेड रोड को विकल्प के तौर पर लिया जा रहा है। इसके तहत ही आगामी योजनाओं पर काम चल रहा है।
पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि बाहरी दिल्ली के इलाकों को मध्य दिल्ली से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी भलस्वा से एनएच-1 तक एक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर विचार चल रहा है। इस परियोजना का मकसद बाहरी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात का दबाव कम करना और शहर के केंद्रीय हिस्सों तक आवागमन को सुगम बनाना है। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली और बाहरी व मध्य दिल्ली के बीच आवागमन सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी जखीरा से आनंद पर्बत औद्योगिक क्षेत्र तक एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव बना रहा है। यह कॉरिडोर पश्चिम दिल्ली को बाहरी और मध्य दिल्ली से सीधे जोड़ेगा, जिससे इस पूरे क्षेत्र में यातायात की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।वहीं, मुकरबा चौक अंडरपास को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक बढ़ाते हुए एक रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इस क्षेत्र में हरियाणा सीमा और जीटी करनाल रोड से भारी संख्या में ट्रक आते-जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इस ओवरब्रिज के बनने से ट्रक ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी प्रस्ताव अभी प्रारंभिक चरण में हैं। स्वीकृति मिलने के बाद विभाग सलाहकारों की नियुक्ति कर व्यवहार्यता अध्ययन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवाएगा।----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


