सड़क सुरक्षा के लिए बनेंगे सेंट्रल वर्ज
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में यातायात और जाम की समस्याओं को हल करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेंट्रल वर्ज बनाने की योजना बना रहा है। 30 से अधिक सड़कों पर यह कार्य लगभग 9.23 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे लेन अनुशासन बढ़ेगा और गंभीर दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेंट्रल वर्ज बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए प्रीकास्ट (पहले से बने) सीमेंटेड क्रैश बैरियर का उपयोग किया जाएगा। 30 से अधिक सड़कों पर इस कार्य में करीब 9.23 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल वर्ज बन जाने से वाहन चालक लेन अनुशासन का पालन करने पर मजबूर होंगे। इससे आमने-सामने की टक्कर जैसी गंभीर दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी वाहन बेतरतीब तरीके से सड़कों पर चलते हैं, जिससे न केवल दुर्घटनाएं होती हैं बल्कि यातायात जाम भी लगता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


